Home News पेपर लीक मामले में आरोपियों की चार दिन की पुलिस रिमांड

पेपर लीक मामले में आरोपियों की चार दिन की पुलिस रिमांड

by marmikdhara
0 comment

जयपुर। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वितीय ने SI भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 11 प्रशिक्षु एसआई और एक कांस्टेबल को चार दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को पुलिस हिरासत की अवधि के दौरान हर 24 घंटे में उनका मेडिकल कराने को कहा है।

एसओजी की ओर से कोर्ट में आरोपियों से पैसों के लेनदेन समेत आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को 12 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा जाए। वहीं महिला अभ्यर्थी समेत कुछ अन्य आरोपियों ने एसओजी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोपियों की ओर से कहा गया कि अधिकारियों ने उनसे पूछताछ करने से पहले उनकी पिटाई की। इसके अलावा उन्हें न तो समय पर खाना-पानी दिया जा रहा है और न ही सोने दिया जा रहा है। उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जा रहा है।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews