Home News दहेज़ के लिए गर्भवती महिला की हत्या

दहेज़ के लिए गर्भवती महिला की हत्या

by marmikdhara
0 comment

अनूपगढ़ जिले में चार महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना से एक दिन पहले विवाहिता ने अपने पिता से फोन पर बात कहा था की ‘दहेज के लिए ससुराल वाले मुझे मार देंगे।’ उसकी पांच माह पहले ही शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार घटना अनूपगढ़ जिले की रावला मंडी की है | मृतका संजू की मौत के मामले में उसके भाई रविन्द्र ने तीन मई की शाम रावला मंडी पुलिस थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। घटना के बाद से ताया ससुर भागीरथ फरार है।

बताया जा रहा है की संजू की शादी 6 दिसम्बर 2023 को 3 केएचएम के निवासी राजकमल पुत्र कृष्णलाल बिश्नोई के साथ हुई थी। वह चार महीने की गर्भवती थी। तीन मई को सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वाले रावला के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर जबरन कीटनाशक पिलाकर मारने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews