बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई | मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है. मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च यानी शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बांदा में पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को परिवार को सौंपा जाएगा। इसके बाद उसे उसके पैतृक निवास गाजीपुर लाया जाएगा। यहीं पर उसी कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोदी जाएगी जहां उसके कई पुस्तों की कब्रे हैं।
मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में है। मुख्तार की बीवी भी फरार है। इसलिए उसके आने के आसार भी नहीं हैं इसीलिए छोटा बेटा उमर अंसारी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहेगा।