65
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
जयपुर के टोंक फाटक पर स्थित लक्ष्मी कॉलोनी के एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चोरी हुई है। अपार्टमेंट के सेकंड फ्लोर पर सैंट्रल बैंक के मैनेजर अनिल कादियान और थर्ड फ्लोर पर वकील विनय कुमार के घर हुई चोरी | दोनों ही परिवार होली मनाने के लिए रिश्तेदारों के गए थे ऐसे में चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया |
मेन गेट के लॉक तोड़कर बदमाश अंदर घुसे। बैंक मैनेजर अनिल कादियान के घर से 21 हजार रुपए और बैंक संबंधी डॉक्यूमेंट चोरी किए। वहीं, एडवोकेट विनय कुमार के घर से करीब 4.50 लाख के गहने और 45 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। बुधवार को वापस लौटने पर दोनों को घर में चोरी का पता चला।