सवाई माधोपुर में मित्रपुरा तहसील मुख्यालय पर स्थित CHC भवन में गुरूवार सुबह मेडिसिन स्टोर में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक लगी इस आग से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर सवाई माधोपुर से दमकल बुलवाई गई। जिसके बाद बाद आग पर 2 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
बताया जा रहा है संभवत हाई वोल्टेज आने या शॉर्ट सर्किट होने के चलते मेडिसिन स्टोर के फ्रिज में ब्लास्ट हुआ और उसके बाद अस्पताल परिसर में आग लग गई। दमकल व्यवस्था जिला मुख्यालय पर ही होने व जिला मुख्यालय से मित्रपुरा की दूरी लगभग 2 घंटे होने के चलते वैकल्पिक संसाधनों से ही आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद सवाई माधोपुर से यहां दमकल पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आगजनी में मेडिसिन स्टोर की सभी दवाएं जलकर खाक हो गई। वहीं अस्पताल के कई दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए।