बारां जिले के सारथल थाना क्षेत्र की सारथल में घाटी में बुधवार देर रात बोलेरो जीप खाई में पलटने से उसमें सवार जेईएन की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य जेईएन गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग के जेईएन अभिषेक गुप्ता बिजली निगम जेईएन पुष्पेंद्र सिंह तथा पीएचईडी के जेईएन पवन लोधा के साथ बुधवार रात को सरकारी बोलेरो जीप से किसी काम के लिए सारथल गए थे। जहां से देर रात को वापस लौटते समय रात करीब डेढ़ बजे सारथल में घाटी चढ़ते वक्त घुमाव पर बोलेरो जीप बेकाबू होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीनों इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने पीडब्ल्यूडी विभाग के जेईएन अभिषेक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया वहीं बिजली निगम जेईएन पुष्पेंद्र सिंह तथा पीएचईडी के जेईएन पवन लोधा को झालावाड़ रेफर कर दिया गया।