अजमेर के विमल मार्केट में तीन मंजिला ईमारत ग्राउंड फ्लोर पर AC में गैस भरने के गोदाम में शोर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी | गोदाम में रखे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए और उछल कर सड़क पर आ गिरे। सिलेंडर लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सुचना दी | जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
अग्निशमन विभाग की 80 दमकल आग बुझाने में जुटी हुई हैं। पुलिस ने बिल्डिंग के चारों तरफ की 100 से ज्यादा दुकानों को बंद करवाया है। वहीं आसपास के लोगों को बिल्डिंग से दूर कर दिया है। करीब 5 घंटे से बिल्डिंग में आग लगी हुई है लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे है | क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है।