घाड़ थाना क्षेत्र में जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे पर सरोली मोड़ के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार को घाड़ पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है की विवेकानंद कॉलोनी निवासी असिस्टेंट खनिज अभियंता राजेंद्र भट्ट पुत्र गोपाल भट्ट शुक्रवार सुबह कोटा से कार में सवार होकर जयपुर हाईकोर्ट में विभागीय कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान घाड़ थाना क्षेत्र में सरोली मोड़ के पास कार के आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। इससे कार के ड्राइवर ने भी तेज ब्रेक लगाए। इसी वजह से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। घटना से काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को दूनी अस्पताल में लाकर इलाज करवाया।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in