राजस्थान के सीकर जिले में चूरू-सालासर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनकी दो बेटियों समेत 7 लोग जिंदा जल गए।
बताया जा रहा है की सालासर- चूरू रोड पर एक ट्रक व कार चूरू की तरफ जा रहे थे। तभी आशीर्वाद पुलिया पर ट्रक को ओवरटेक करते हुए कार आगे निकली तो सामने से एक वाहन आ गया। जिसे बचाने के फेर में असंतुलित हुई कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। जिससे कार में आग लग गई। कार में गैस किट लगा हुआ था और ट्रक में मेडिकल कॉटन भरी हुई थी। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया | मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुची और आग पर काबू पाकर शवों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुँचाया गया |
कार सवार परिवक की पहचान उनके एक मोबाइल से हुई | कार सवार परिवार यूपी के मेरठ का रहने वाला था। इस हादसे में नीलम गोयल पत्नी मुकेश गोयल,आशुतोष गोयल पुत्र मुकेश गोयल निवासी शारदा रोड मेरठ, मंजू बिंदल पत्नी नरेंद्र बिंदल, हार्दिक बिंदल पुत्र नरेंद्र, स्वाति बिंदल पत्नी हार्दिक, दीक्षा पुत्री हार्दिक और दीक्षा की 4 साल की बहन आग की चपेट में आने से मुक्त हो गयी है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in