कोटा में आज सुबह एक हॉस्टल में ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय 6 मंजिला हॉस्टल में कुल 70 छात्र थे। आग को बढ़ते देखकर हॉस्टल में मौजूद छात्र घबरा गए और भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। इसी बीच मची भगदड़ में कई स्टूडेंट्स घायल हुए और कुछ स्टूडेंट्स झुलस गये है जिस्नको अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया | कड़ी मशक्कत के बाद दमकलों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नही हुई वहीं हॉस्टल में आगजनी से लाखों रुपए का सामान जल कर खाक हो गया।
बताया जा रहा है की इस हादसे में हॉस्टल में संचालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हॉस्टल के अंदर ही बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया हुआ था, जो पूरी तरह से अवैध है। साथ ही, हॉस्टल में किसी तरह के फायर उपकरणों की व्यवस्था नहीं थी।