अलवर में भीषण सड़क हादसा हुआ जहाँ मारुती वैन और टेम्पो की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गयी वहीं 10 लोग घम्भीर घायल हो गये | मुकर पर पहुंची पुलिस ने शवों मोर्चरी में रखवाया वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया |
जानकारी के अनुसारबड़ौदामेव से अलवर की ओर आ रही मारुति वैन का अलवर से बड़ौदामेव की ओर जा रहे टैंपो की रूपारेल पुलिया के पास आमने-सामने की भिड़ंत हुई। वैन में 6 लोग तथा टैंपो में 9 लोग थे। मौके पर एक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। कुल करीब 10 घायल अस्पताल आए हैं। एक-दो को हल्की चोट लगी तो वे मौके से चले भी गए।
बताया जा रहा है की जालूकी थाना इलाके के रामपुर खुर्द गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल पुत्र आस मोहम्मद की मौत हो गई। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बाकी 10 घायलों में 3-4 लोगों की हालत गंभीर थी। बड़ौदामेव थाना इलाके के घाट का वास निवासी नरेंद्र जाटव पुत्र सोनपाल, डीग निवासी गोविंद माली पुत्र परमानंद, डीग के अलीगढ़ गांव का रहने वाला बिजली कर्मचारी रूपराम माली, सादपुरी निवासी रमेश लुहार, गोविंदगढ़ के सादपुरी गांव का रहने वाला प्रकाश, सादपुरी निवासी धर्मसिंह लुहार और अशोक लुहार तथा रौणपुर निवासी रविंद्र अलवर अस्पताल में भर्ती हैं। दो घायल अज्ञात हैं।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in