राजस्थान के जैसलमेर से करीब 140 किलोमीटर दूर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बबलीयानवाला पोस्ट पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने रविवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं मिली है। जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने जवान के शव को पेड़ से उतारकर रामगढ़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचित किया है |
जानकारी के अनुसार आसाम निवासी मुकंदा डेका बीएसएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर बबलीयानवाला पोस्ट पर तैनात थे। जवान ने सीमा चौकी में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह डेका को फंदे से लटकते देख जवानों ने BSF के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जवान के शव को पेड़ से उतारकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
बताया जा रहा है की डेका 3 साल बाद रिटायर होने वाले थे। फरवरी महीने में ही छुट्टी काटकर घर से आए थे। बहुत ही मनमौजी स्वाभाव के थे। बबलीयानवाला पोस्ट पर वो जनरेटर ऑपरेट करने का काम करते थे और जनरेटर रूम में ही रहते थे। जनरेटर रूम के पीछे लगे पेड़ से ही फंदा लगाया था।