नई दिल्ली- देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं | ऐसे में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की सरकार की कोशिश जारी है | अब 1 अक्टूबर से अनलॉक-5 की शुरुआत होने जा रही है जिस के संदर्भ में सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है | इसके अनुसार सिनेमा/ थिएटर /मल्टीप्लेक्स खोले जा सकेंगे लेकिन उनमें उनकी क्षमता के 50% दर्शक ही होंगे | इसके अतिरिक्त स्कूलों के संबंध में केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर के पश्चात राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार उनके खोले जाने की इजाजत दी है | ऐसी स्थिति में अब स्कूल खोले जाने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है | स्कूल खोलने के लिए स्कूल प्रशासन को अभिभावकों से लिखित में सहमति लेने के साथ राज्य सरकार की गाइडलाइंस का पालन करना भी अनिवार्य होगा | इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण हेतु स्विमिंग पूलो को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है लेकिन यह अपनी क्षमता के आधे लोगों को ही एक समय में बुला सकेंगे | अब देखना यह है कि अनलॉक -5 के बाद कोरोना महामारी पर किस हद तक काबू किया जा सकेगा |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)