Home News राजस्थान सरकार निगम चुनाव के मामले को उच्चतम न्यायालय मैं चुनौती देगी

राजस्थान सरकार निगम चुनाव के मामले को उच्चतम न्यायालय मैं चुनौती देगी

by marmikdhara
0 comment

जयपुर- हाल ही में राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा निगम चुनाव के मामले में राजस्थान सरकार के प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए निर्णय दिया था कि अब तय समय सीमा पर ही चुनाव कराए जाएंगे | उक्त निर्णय के खिलाफ सरकार अब उच्चतम न्यायालय में जाने का मानस बना चुकी है | इस संबंध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा की वर्तमान में कोरोना संकट तेजी से फैल रहा है और विशेषकर उन शहरों में ज्यादा है जहां पर नगर निगम के चुनाव होने हैं| ऐसी स्थिति में सरकार ने यह निर्णय लिया है कि वह उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जाएंगे क्योंकि चुनाव से ज्यादा जरूरी जनता के जीवन की रक्षा करना है |
इस संबंध में जब उच्चतम न्यायालय के आने वाले फैसले के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यदि उच्चतम न्यायालय से कोई राहत नहीं मिलती है तो सरकार वर्तमान परिस्थितियों में भी चुनाव कराने को तैयार है | राजस्थान के मामले में जहां एक और सरकार वर्तमान में चुनाव कराने के मूड में नहीं दिख रही है वहीं अब यह देखना है कि उच्चतम न्यायालय से राजस्थान सरकार को कोई राहत मिलती है या नहीं |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews