Home News हाथरस में हुई प्रशासनिक लापरवाही से सीएम योगी सख्त नाराज

हाथरस में हुई प्रशासनिक लापरवाही से सीएम योगी सख्त नाराज

by marmikdhara
0 comment

हाथरस में हुई कार्यवाही के बाद प्रशासनिक लापरवाही के बारे में सीएम योगी की सरकार हरकत में आ गई है और विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार प्रशासनिक रवैया से पूरी तरीके से नाराज है | इस मामले में अब जल्द ही हाथरस के जिलाधिकारी और एसपी के विरुद्ध कार्यवाही की जा सकती है | जिस तरीके से हाथरस प्रशासन ने उक्त पूरे मामले में कार्यवाही की है उससे योगी सरकार पूरी तरीके से नाराज है और जल्द ही इन दोनों अधिकारियों पर गाज गिर सकती है |
डीएम प्रवीण कुमार पर तो मामले में गंभीर आरोप लगे हैं| पीड़ित परिवार के अनुसार प्रशासन ने उन्हें धमकाने और डराने का काम किया है |
हाल ही में गुरुवार को एक वीडियो सामने आया था | जिसमें डीएम द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाते हुए कहा गया था कि मीडिया वाले तो एक-दो दिन में चले जाएंगे और हम ही यहां रहने वाले हैं | पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है और मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है | इस मामले में पीड़िता का अंतिम संस्कार जिस तरीके से किया गया था उसे लेकर भी पूरे देश में आक्रोश का माहौल है| इस प्रकरण में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन के अनुसार पीड़िता का शव उसके परिजनों को दिया जाना चाहिए था | हाथरस की उस घटना के बाद पूरे देश में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा सामने आया है| जनता अब इस मामले में प्रशासन की कार्यवाही पर सीधी रूप से उंगली उठा रही है|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews