जयपुर – हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा स्कूल खोले जाने संबंधित निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ा गया था | अब इस संबंध में राज्य सरकार स्कूल खोले जाने का मंथन कर रही है | जहां एक और शिक्षा विकास विभाग स्कूलों को खोले जाने पर विचार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना महामारी के दौर में अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहमत नहीं है | हालांकि इस संदर्भ में राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अभी 31 अक्टूबर तक स्कूल कॉलेजों को बंद रखा है | इस संबंध में अब सरकार पूरी तरीके से मंथन कर रही है | विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक शिक्षा विभाग स्कूल खोले जाने के पक्ष में है लेकिन अभिभावकों के आक्रोश को देखते हुए सरकार फिलहाल कोई भी फैसला लेने के मूड में नहीं है | ऐसे में राजस्थान में स्कूलों को खोले जाने के बारे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है | करीबी सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग ने स्कूल खोले जाने के संदर्भ में गाइडलाइन एवं रूपरेखा तैयार कर रखी है | ऐसे में अब देखना यह है कि राजस्थान सरकार स्कूल और कॉलेज खोले जाने के फैसले पर अपनी मुहर लगाती है या नहीं|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)