Home News सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने की आत्महत्या

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने की आत्महत्या

by marmikdhara
0 comment

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने अपने शिमला स्थित मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी दिनों से बीमार थे | इन दिनों में वे काफी डिप्रेशन में भी थे | बतौर सीबीआई डायरेक्टर रहते हुए उन्होंने कई प्रमुख मामलों मैं पूरी इमानदारी से काम किया था | वे नागालैंड और मणिपुर के राज्यपाल भी रह चुके हैं | इसके अलावा वे हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी भी रह चुके हैं |
कई प्रमुख पदों पर रहने वाले अश्विनी कुमार स्वभाव से काफी विनम्र और सुलझे हुए व्यक्ति कहे जाते थे | ऐसे में उनका यूं आत्महत्या कर लेना वास्तव में सबके लिए चौंकाने वाली खबर है | अभी तक उनके आत्महत्या करने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews