Home News मुरलीपुरा क्षेत्र में हुई लूट की वारदात

मुरलीपुरा क्षेत्र में हुई लूट की वारदात

by marmikdhara
0 comment

जयपुर – इन दिनों जयपुर में लूट की वारदातों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है | ऐसे में ही अब मुरलीपुरा क्षेत्र के ज्वेलरी दुकान पर लूट का एक मामला सामने आया है | मुरलीपुरा स्थित बालाजी ज्वेलर्स नामक दुकान पर तीन बदमाशों द्वारा लूटपाट की गई है | बताया जा रहा है की तीन बदमाश एक स्कूटी पर सवार होकर आए उन्होंने दुकान पर जाकर दुकान से 1 किलो सोना और लगभग 20 किलो चांदी हथियार की नोक पर लूट ली है | इसके साथ ही वे मालिक की स्कॉर्पियो गाड़ी भी ले गए | उसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई जो लगभग 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी बदमाशों के पास हथियार थे और उन्होंने साजिश के तहत दुकान में घुसकर लूटपाट की| घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी गई है | सरेआम हुई इस घटना से मुरलीपुरा में स्थानीय लोगों में काफी डर का माहौल पैदा हो गया|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews