Home Lifestyle अयोध्या में फिल्मी सितारों से मंचित रामलीला का दूरदर्शन पर प्रसारण

अयोध्या में फिल्मी सितारों से मंचित रामलीला का दूरदर्शन पर प्रसारण

by marmikdhara
0 comment

17 से 25 अक्टूबर तक प्रतिदिन फिल्मी सितारों से मंचित रामलीला आयोजित होगी, जिसका प्रतिदिन शाम 7 बजे प्रसारण दूरदर्शन पर होगा।

9 दिन तक चलने वाली इस रामलीला में कोरोना को देखते हुए दर्शक तो नहीं होंगे लेकिन सोशल मीडिया के विभिन्न माघ्यम से इसका सजीव प्रसारण किया जायेगा। यूट्यूब पर भी इसके लिंक डाले जाएंगे।
रामलीला की आयोजक संस्था दिल्ली की है जो बहुत पहले से अयोध्या में रामलीला कराने के लिए प्रयासरत थी। इसे अयोध्या की रामलीला नाम दिया गया है।

रामलीला में सोनू और बबीता राम और सीता की भूमिका में होंगे जबकि बिंदू दारा सिंह हनुमान बनेंगे। रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक में दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। अब इस रामलीला में उनके बेटे बिंदू हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
असरानी नारद की भूमिका में हैं।

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भोजपुरी स्टार रविकिशन भरत तो दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी अंगद बनेंगे।
शाहबाज खान रावण के रोल में होंगे।
रावण के वस्त्र लंका से राम सीता के नेपाल की जनकपुरी से आएंगे।
अयोध्या के लक्ष्मण किला परिसर में शाम सात बजे से रात 10 बजे तक इसका मंचन होगा।
सभी सुधिजन इसका रोज 7 बजे शाम दूरदर्शन पर आनन्द लें।

पंकज कुमार खाण्डल

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews