मुंबई – कोरोना संकट के बाद से जहां सभी राज्य धीरे-धीरे जनजीवन को सामान्य करने हेतु संस्थानों को खोलने की कवायद में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला लिया है कि फिलहाल मंदिर बंद रखे जाएंगे | इस पर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई है | इसी बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की सरकार को लिखी चिट्ठी ने सरगर्मियां और बढ़ा दी है | इस चिट्ठी में राज्यपाल ने मंदिर और अन्य पूजा स्थल नहीं खोलने का मुद्दा उठाया है | जिस पर उद्धव सरकार ने उसका जवाब देते हुए कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है | साथ ही यह भी कहा है कि उन्हें किसी से हिंदुत्व का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए |
वही इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया | मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर बाहर कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारे लगाए | मुंबई के पश्चात अब शिरडी में भी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं | भाजपा का आरोप है कि राज्य में शराब की दुकानें खुल गई है लेकिन मंदिर अभी भी बंद है | ऐसे में संत समाज की यही मांग है कि सरकार मंदिरों को खोलने की अनुमति दे | अब देखना यह है कि सरकार इस संबंध में क्या निर्णय ले पाती है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)