Home News शहर में बढ़ रहे बेखौफ अपराधी

शहर में बढ़ रहे बेखौफ अपराधी

by marmikdhara
0 comment

जयपुर- श्याम नगर इलाके में एक कार चालक ने बड़े ही खतरनाक अंदाज में बेखौफ होकर ट्रैफिक पुलिस के जवान पर कार चढ़ाने का प्रयास किया | बताया जा रहा है कि घायल ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल द्वारा सामने से आ रही कार को रोकने का इशारा किया गया जिस पर एक बार कार चालक द्वारा कार को धीमी गति में भी किया गया | उसके पश्चात अचानक तेजी से भगाते हुए कार चालक जब आगे निकला तो इसी बीच कांस्टेबल कार के बोनट पर अटक गया और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए उक्त कार चालक ले गया | घटना वहां के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है | इस घटना में ट्रैफिक के कांस्टेबल कृष्ण कुमार को चोटे भी आई है | मौके से कार चालक फरार हो गया | पुलि स प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार नंबर के मालिक की तलाश में जुटी है| इस घटना के बाद प्रमुख मार्गो में नाकाबंदी कराई गई है जिससे कार चालक की गिरफ्तारी की जा सके | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्याम नगर में सब्जी मंडी के पास तीन पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे | जिनमें से एक पुलिसकर्मी द्वारा कार को रोकना चाहा | जिसके बाद उक्त घटना घटित हुई है| बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा कार के नंबर निकाले जा चुके हैं और जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी | फिलहाल घायल पुलिसकर्मी को इलाज हेतु ले जाया गया है | बताया जा रहा है कि कोई गंभीर चोट इस घटना में किसी को भी नहीं आई है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews