कराची – पाकिस्तान के कराची में एक इमारत में जोरदार धमाका हुआ है जिससे भारी तबाही मची है | बताया जा रहा है कि कराची शहर की 2 मंजिला इमारत में अचानक काफी भीषण धमाका हुआ जिससे काफी संख्या में लोग घायल हो गए | इस धमाके में लगभग 3 लोगों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है| इस विस्फोट के पीछे की वजह क्या थी ऐसी कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हुई है | अभी यह भी निश्चित रूप से नहीं बताया जा सकता कि घटना में कितनी संख्या में लोग घायल हुए हैं | मौके पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है| प्रशासन एवं आला अफसर बचाव कार्यों की समीक्षा करने मौके पर पहुंच चुके हैं |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)