जयपुर- हाल ही में राजधानी जिस तरह से बदमाशी का अड्डा बनता आया है उससे आम जनता काफी चिंतित हो रही है | ऐसा ही एक मामला जयपुर के झालाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पर राह चलते हुए एक युवक पर फायरिंग की गई है | उस युवक का नाम इंद्र बताया जा रहा है | जिसे 2 गोलियां लगी है | विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार दो युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है | घटना के बाद पुलिस ने पीछा कर काफी मशक्कत के बाद एक बदमाश को पकड़ लिया और यह भी बताया जा रहा है कि मौके पर बाइक भी बरामद कर ली गई है | एक आरोपी का नाम ऋषि बताया गया है | मौके पर ही दूसरा आरोपी फरार हो गया है | घायल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है | आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा चुका है| आला अधिकारियों द्वारा उक्त आरोपी से पूछताछ की जा रही है | जल्दी ही घटना के कारणों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है | अभी तक फायरिंग के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)