Home News झालाना लेपर्ड रिजर्व में वनकर्मी से मारपीट, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

झालाना लेपर्ड रिजर्व में वनकर्मी से मारपीट, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, राजधानी के झालाना वन क्षेत्र में वन कर्मी से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. वनकर्मी की ओर से तेज गति से आई कार को झालाना लेपर्ड रिजर्व में रोकने पर कार चालक ने वनकर्मी के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया है. जिसके बाद वन विभाग की ओर से राजकार्य में बाधा डालने और वनकर्मी से मारपीट करने के मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
यह मामला था कि झालाना लेपर्ड रिजर्व वनक्षेत्र में वन कर्मचारी से मारपीट करने का मामला मालवीय नगर थाने में दर्ज करवाया गया है. बता दें कि नाका झालाना वन क्षेत्र के मुख्य गेट पर तैनात वनपाल राम किशोर शर्मा ड्यूटी पर तैनात था. इस दौरान बुधवार देर शाम एक कार तेज गति से आई और झालाना लेपर्ड रिजर्व वनक्षेत्र में प्रवेश की. जिससे मुख्य गेट पर तैनात वनकर्मी दुर्घटना का शिकार होने से बच गया।
जिसके बाद कार चालक जब वापस लौट रहा था इस दौरान मुख्य गेट को बंद कर चालक को रोक दिया गया।इसके बाद कार चालक कार से उतरकर वनकर्मी से मारपीट करने के साथ गाली, गलौज करते हुए मोबाइल फोन कर अपने दोस्तों को भी बुला लिया।
जिससे वनकर्मी को गेट बंद करने और रोकने पर मारपीट की गई। क्षेत्रिय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी ने बताया कि तेज गति से कार चालक को वनकर्मी द्वारा रोकने पर पूछा गया तो चालक ने कालक्या मंदिर जाने की बात बताई। इस पर वनकर्मी ने बताया कि मंदिर जाने के लिए इतनी तेज गति से कार चलाने की अनुमति नही है क्योंकि झालाना लेपर्ड रिजर्व वनक्षेत्र में वन्यजीवों का विचरण रहता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार कार चलाने से वन्य जीवों की जान जा सकती है. इसपर हनुमान उर्फ मान्या ने वनकर्मी राम किशोर शर्मा की वर्दी पकडकर मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ ने आरोपी हनुमान को पकडकर नाका परिसर में ले आए।जहां पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया तो हनुमान मीना के दोस्त पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।
धर्मेन्द्र शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews