लखनऊ- मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एक तेजतर्रार नेता के रूप में विख्यात है | अभी कुछ समय पूर्व उनके द्वारा CAA के नाम पर दंगा करने वाले दंगाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए एक कठोर संदेश दिया था
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उन दंगाइयों के पोस्टर सार्वजनिक रूप से शहर भर में लगवाए थे |जिसकी चर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में हुई थी |
अब उसी राह पर चलते हुए मुख्यमंत्री द्वारा राह चलती हुई महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ भी यही आदेश दिया है | जिससे समाज मैं एक कड़ा संदेश ऐसे लोगों के खिलाफ दिया जा सके | मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ही एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अपने कठोर फैसलों के लिए देशभर में जाने जाते हैं |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)