Home Health & Fitness जहर है फ्रिज का पानी

जहर है फ्रिज का पानी

by marmikdhara
0 comment

कितनी भी गर्मी पड़े फ्रिज का ठंडा पानी , या बर्फ मिलाया हुआ पानी कभी मत पियो. मित्रो पहले ये जान लीजिये आयुर्वेद के अनुसार ठंडे पानी की परिभाषा क्या है ?? शरीर का तापमान है 37 degrees Celsius ( 98.6 fahrenheit ) 27 डिग्री से नीचे का सभी पानी ठंडा है !! 27 डिग्री तक पानी शरीर सहन कर सकता है !! तो बात ऐसी है मित्रो जब भी आप फ्रिज का ठंडा पानी पीते है तो गर्म पेट मे ठंडा पानी जाता है ! अब पेट आपका गर्म है और पानी ठंडा !! तो अंदर जाकर झगड़ा होता है या तो पेट पानी को गर्म करता है या पानी पेट को ठंडा करता है ! आप एक मिनट के लिए मान लीजिये आपने बहुत ठंडा पानी पिया है और पानी ने पेट को ठंडा कर दिया ! पेट ठंडा होते ही हार्ट ( heart ) ठंडा हो जाएगा ! क्योंकि पेट और हार्ट ( heart ) का आपस मे कनेक्शन है ! हार्ट ( heart ) के ठंडा होते ही मस्तिष्क (Brain )ठंडा हो जाएगा !! क्योंकि इन दोनों का भी आपस मे कनेक्शन है ! और मस्तिष्क के ठंडा होते ही शरीर ठंडा हो जाएगा ! और शरीर के ठंडा होते ही आपको घर के बाहर निकालकर फेंक दिया जाएगा ! वो सब लोग जो आपको लिपट कर प्रेम करते है वो आपको छूना भी पसंद नहीं करेंगे क्योंकि शरीर ठंडा हो गया ! और वो एक ही बात बोलेंगे जल्दी लेकर जाओ क्यों रखा हुआ है ?? अंतिम संस्कार कब है क्योंकि शरीर के ठंडा होते ही सिर्फ राम नाम सत्य होता है ! तो मित्रो ये ठंडा पानी पीने की गलती मत करिए !

अब इस सारी बात का दूसरा पार्ट समझिए !

जब बहुत ठंडा पानी आप पीएंगे तो पेट उस पानी को गर्म करेगा ! क्योंकि उसे आपको जिंदा रखना है ! तो ये भगवान की व्यवस्था बनाई हुई है लेकिन गर्म करने के लिए उसको ऊर्जा (energy )चाहिए ! अब ऊर्जा कहाँ से आएगी ?? ऊर्जा आएगी रक्त (blood) मे से ! तो सारे शरीर का खून पेट मे आएगा ! अब आप थोड़ी देर के लिए कल्पना करिए सारे मस्तिष्क का खून पेट मे चला गया ! और हार्ट ( heart ) का खून पेट मे चला गया ! आंतों का खून पेट मे आ गया। तो हरेक अंग को खून की कमी आएगी मस्तिष्क को 3 मिनट अगर blood supply रुक गई या कम हो गई तो brain dead हो जायेगा , इस तरह heart को एक से डेड मिनट blood supply रुक गई तो heart dead हो जाएगा ! बाकी सभी अंग तो ऐसे ही खत्म हो जाएंगे ! इसलिए कहा गया है ठंडा पानी पीना बहुत बड़ा risk लेने के बराबर है !

अब इस सारी बात का तीसरा पार्ट समझिए !

हमारे शरीर मे दो आंत होती है छोटी आंत बड़ी आंत ( large intestine ) ! बड़ी आंत का काम है हमारे शरीर मे से मल को बाहर निकालना है जो भी हम खाते है पचने के बाद जो waste बचता है वो toilet के रूप मे बड़ी आंत द्वारा बाहर निकलता है !

बड़ी आंत देखने मे बिलकुल एक खुले पाइप की तरह होती है ! अब जैसे ही एक दम से आप ठंडा पानी पीते है तो ये बड़ी आंत एक दम से सिकुड़ के बंद हो जाती है अब बार-बार आपने ठंडा पानी पी पी कर इसे पूरा बंद कर दिया ! तो सुबह आपको स्टूल पास नहीं होगा toilet नहीं आएगी आप जोड़ लगा लगा कर पागल हो जायेंगे लेकिन पेट साफ नहीं होगा !

अर्थात आपको कब्जियत का रोग हो जाएगा और आयुर्वेद मे कब्जियत को mother disease कहते है ! सभी बीमरियों की जड़ है कब्जियत !अगर आपको कब्जियत का रोग हो गया और कुछ लंबे समय तक रहा तो एक एक करके आपको सभी बीमारियाँ आएंगी !! यूरिक acid ,कोलोस्ट्रोल ,heart blockage ,शुगर !!

इस लिए ये फ्रिज का ठंडा पानी आपके शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है मित्रो !!

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews