Home News वार्ड नंबर 37 के स्थानीय निवासियों से चुनाव चर्चा

वार्ड नंबर 37 के स्थानीय निवासियों से चुनाव चर्चा

by marmikdhara
0 comment

झोटवाड़ा – जयपुर ग्रेटर नगर निगम के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 37 से वहाँ के स्थानीय निवासी एडवोकेट रमण कुमार शर्मा और मौजूदा लोगों से जब हमारे संवाददाता ने वार्ड 37 के चुनावी माहौल और वे किसका समर्थन कर रहे है के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में सभी लोगों को पार्षद का चुनाव करके वार्ड न. 37 का भविष्य निर्धारित करना है| वार्ड के विकास के लिये पार्टीयों ने अपने पसंद के उम्मीदवारों को टिकट भी दे दी है और पार्टीयों को ये उम्मीद भी है कि उनका उम्मीदवार जीतेगा | लेकिन कि क्या हम एक ऐसे व्यक्ति के हाथों अपने वार्ड को 5 साल के लिये सौंप सकते हो जो आज से पहले कभी आपके वार्ड को संभालने भी नही आया हो | कभी हमारा हाल व परेशानी जानने की जरूरत भी नही समझी परन्तु अब वोट लेने के लिये पार्टी का चिन्ह ले कर आ गये और जीतने का का दावा भी करने लगे।
दोस्तो हमने पांच साल पहले भी पार्टी के नाम पर वोट दिये और पार्टी के उम्मीदवार को जीताया भी दिया | परन्तु जीतने के बाद क्या हुआ वो हम सब भूल नही है | जीतने के बाद उन्होंने जनता को परेशान ही किया है काम नही किया | हम सब पार्टीयों के चक्कर में पांच साल के लिये ऐसे उम्मीदवार का चुनाव कर लेते है, जो जनता को भूल जाते है और अपने ही कामों में लग जाते है | वैसे भी हमें उसे ही वोट देना हो जो जनता के काम आ सके | वहां के स्थानीय निवासियों से चर्चा करने पर पता चला कि अबकी बार इस वार्ड में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शंकर लाल शर्मा को जिताने का वहां के लोगों ने मानस बनाया है | ऐसे में दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति है बताया जा रहा है की निर्दलीय उम्मीदवार शंकर लाल शर्मा झोटवाड़ा व्यापार मंडल के वर्तमान में अध्यक्ष हैं और कोरोना का हाल में उनके द्वारा भरपूर कार्य किए गए थे | इसके कारण जनता का भरपूर सहयोग उन्हें मिला है और स्थानीय लोगों की वजह से ही उन्होंने चुनाव लड़ने का मानस बनाया है l उनके क्षेत्र में भरपूर पकड़ बताई जा रही है | ऐसे में अब देखना यह है कि इस वार्ड से क्या निर्दलीय उम्मीदवार शंकर लाल शर्मा बीजेपी और कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों को हरा सकेंगे या नहीं |

पंकज कुमार खाण्डल

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews