Home Health & Fitness रोजाना आठ गिलास पानी पीने के फायदे।

रोजाना आठ गिलास पानी पीने के फायदे।

by marmikdhara
0 comment

रोजाना आठ गिलास पानी पीने से तो हार्ट फेल होने का खतरा कई गुना घट जाता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरी करता है।
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के वैज्ञानिकों ने 15000 लोगों के सिरम सोडियम का लेवल जांचा ब्लड में सोडियम की मात्रा से पता चलता है कि शरीर में पानी की कमी है या नहीं।

हार्ट फेल होने का खतरा पानी से कैसे कम होता है। अमेरिकी शोधकर्ता का कहना हैं कि शरीर में पर्याप्त पानी होने पर हार्ड के अंदर होने वाले बदलावों को रोका जा सकता है। जो हाट्र्सेल की वजह बनते हैं।
रिसर्च में पता चला है कि सिरम सोडियम का घटता बढ़ता लेवल हार्टफील्ड के खतरे को बढ़ाता घटाता है। सिरम सोडियम के लेवल मेंटेन रखने के लिए पानी पीने की सलाह दी जाती है।
इसके अलावा उम्र, ब्लड, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, बॉडी मास इंडेक्स, किडनी की स्थिति और स्मोकिंग भी हार्ट फेल होने के रिस्क को बढ़ाते हैं।

सिरम सोडियम की कितनी मात्रा होनी चाहिए।

शोधकर्ताओं का कहना है कि प्रति 1mmol/l सिरम सोडियम कंसंट्रेशन बढ़ने पर हार्ट फेल होने का खतरा 1.11 गुना हो जाता है।

हार्ट को स्वस्थ कैसे रखे-

खानपान- गेहूं की रोटी की जगह बाजरा, ज्वार, या रागी अथवा इसके बने आटे की रोटी खाए आम, केला ,चीकू ,जैसे फल ज्यादा खाएं।

मीठे फल कम खाएं तली और मीठी चीजें कम कर दे। भूख से 20 फ़ीसदी कम खाएं।

सोशल मीडिया

हॉट को हेल्थी रखने के लिए अफवाहों से बचना भी जरूरी-
ह्रदय रोग विशेषज्ञ सुशांत पाटिल कहते हैं सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर आई मैसेज में कई तरह के दावे किए जाते हैं, जो आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। कोई भी जानकारी लेने के लिए डॉक्टर पर ही भरोसा करें।

वर्कआउट-45 मिनट की एक्सरसाइज या वॉक जरूरी-

सप्ताह में 5 दिन 45 मिनट तक कसरत करें। वॉकिंग भी करते हैं। तो असर दिखता है। दिल की बीमारियों का एक मात्र कारण मोटापा है। वजन जितना बढ़ेगा, हृदय रोग का खतरा उतना बढ़ेगा। अगर एक से डेढ़ किलोमीटर जाना है, तो पैदल जाएं।

लाइफस्टाइल-जल्दी सोने, जल्दी उठने का रूटीन बनाएं। 7 घंटे की नींद जरूरी हैं। रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक सोने का आदर्श समय है। इससे शरीर नाईट साइकिल में बेहतर आराम कर सकेगा। तनाव लेने से बचें।

अल्कोहल और धूम्रपान से दूर रहे हैं-

धूम्रपान पूरी तरह छोड़ दें। लगातार धूम्रपान करने से उसका धूंआ धमनियों की लाइनिंग को कमजोर करता है। इससे धमनियों में वसा जम जाती है। और वजन भी बढ़ जाता है।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews