जोधपुर – जहां एक तरफ शिक्षक को गुरु का दर्जा दिया गया है वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा लालचवश इस पवित्र पेशे को भी बदनाम किया जा रहा है | इसी क्रम में जोधपुर संभाग के जालौर जिले के आहूत उपखंड के हरजी गांव के प्रधानाचार्य रिश्वत की रकम लेते हुए एसीबी द्वारा पकड़े गए हैं| बताया जा रहा है कि उक्त रिश्वत की रकम उनके द्वारा अपने ही साथी शिक्षक एवं स्कूल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी के ₹400000 की एरियर को स्वीकृत करने की एवज में ली गई थी |
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह राजपुरोहित से मिली जानकारियों के मुताबिक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरजी के सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र ने उनके विरुद्ध एक परिवार दर्ज करवाया था| जिसमें उसने एरियर के भुगतान की एवज में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार द्वारा रिश्वत की मांग करना बताया था | परिवादी से कुल ₹30000 रिश्वत की मांग की गई थी | जिसमें से पहली किस्त ₹10000 दी जानी थी| इस हेतु ₹10000 की पहली किस्त देने के पश्चात मौका मिलते ही एसीबी टीम द्वारा प्रधानाचार्य के वाहन में एरियर के दस्तावेज के साथ उक्त रिश्वत की रकम बरामद की|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)