मुंबई- हाल ही में सुशांत प्रकरण के पश्चात से ही बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन आम जनता के समक्ष उजागर हुआ हैं | जिसके पश्चात आम जनता का बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टारों से मोहभंग हो गया है | अब बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टारों को अपनी फिल्म की असफलता का डर सताने लगा है | हाल ही में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी इस संबंध में लोगों और आम जनता से अपील करते हुए वीडियो जारी किया था | अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज हुआ है| इस फिल्म में अक्षय कुमार ने एक किन्नर का रोल अदा किया है |
फिल्म निर्माताओं को उम्मीद है कि इस फिल्म को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा लेकिन फिर भी उन्हें जनता के आक्रोश का डर अंदर ही अंदर सता रहा है | इस फिल्म के ट्रेलर पर एक आश्चर्यजनक बात देखने को मिली है कि उक्त ट्रेलर में लाइक ओर डिसलाइक का ऑप्शन हटाया गया है | जिससे फैंस काफी हैरान है | उक्त ट्रेलर को कितने लोगों ने लाइक किया और कितने लोगों ने डिस लाइक किया यह अब पता नहीं लगाया जा सकता | जिससे अब इस बारे में कई सवाल उठ रहे हैं |
गौरतलब है कि इससे पूर्व आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय की फिल्म सड़क 2 को जनता के गुस्से का जबरदस्त सामना करना पड़ा था | इस फिल्म के ट्रेलर को 13 मिलियन से अधिक लोगों ने डिसलाइक किया था |
अब यदि लोगों की माने तो अक्षय कुमार को भी यही डर सता रहा है | इस कारण उनकी फिल्म के ट्रेलर से लाइक ओर डिसलाइक ऑप्शन हटा दिया गया है | ऐसे में अब देखना यह है कि क्या जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिलेगा या फिर उन्हें भी जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)