Home News एडीजी नीना सिंह अति उत्कृष्ट आईपीएस सेवा पदक से सम्मानित की जाएगी

एडीजी नीना सिंह अति उत्कृष्ट आईपीएस सेवा पदक से सम्मानित की जाएगी

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, राजस्थान कैडर की प्रथम आईपीएस अधिकारी नीना सिंह ने पूरे देश में राजस्थान का गौरव बढ़ाया है| नीना सिंह वर्तमान में राजस्थान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत है | केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजस्थान की एकमात्र एडीजी श्रेणी की अधिकारी नीना सिंह को अति उत्कृष्ट आईपीएस सेवा पदक से सम्मानित किए जाने हेतु चयन किया है |
वे प्रारंभ से ही काफी मेहनती एवं इमानदार रही हैं | उन्हें पूर्व में राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है | वे सीबीआई में संयुक्त निदेशक जैसे अहम पदों पर भी रह चुकी है | राजस्थान में महिला आयोग में संयुक्त सचिव के पद के रूप में कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में विशेष सुधारात्मक कदम उठाए गए थे | उनका चयन होने की खबर से पुलिस महकमें में खुशी की लहर है|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews