भारतीय दलित राजनीति का एक बड़ा चेहरा माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है| उक्त जानकारी उनके पुत्र चिराग पासवान ने स्वयं अपने ट्विटर अकाउंट से दी है | पासवान पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे | हाल ही में उनकी हार्ट की सर्जरी भी हुई थी | उनके निधन पर सभी दलों ने संवेदना व्यक्त की है| रामविलास पासवान वर्तमान में भाजपा के साथ गठबंधन में थे और केंद्र में मंत्री के पद पर थे | वे राजनीति में काफी जाना माना चेहरा थे और उन्हें दलितों और अल्पसंख्यकों का हितेषी भी कहा जाता था | राजनीति के क्षेत्र में उन्हें एक कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता रहा है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)