Home News पत्नी की अजीब डिमांड से पति ने कराई एफआईआर

पत्नी की अजीब डिमांड से पति ने कराई एफआईआर

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है की उसकी पत्नी लंबे समय से पीहर में है, जब वह उससे ससुराल लौटने के लिए कहता है तो वह अजीब डिमांड करती है। पत्नी का कहना है कि वह तभी वापस लौटेगी जब उसे ससुराल में हर दिन शराब और मांस खाने को मिलेगा।

जून 2023 में हुई थी चिराग और नेहा की शादी। नेहा शादी के बाद पीहर गई और कुछ दिनों बाद अपने ससुराल लौटी। एक दिन उसके ससुराल वालों ने उसे शराब पीते देखकर टोका तो नेहा ने उन्हें धमकाया और कहा की उन्होंने उसे दोबारा टोका तो वह उनके खिलाफ पुलिस में झूठी एफआईआर दर्ज करा देगी।

पिछले साल रक्षाबंधन के दिन उसकी पत्नी अपने मायके चली गयी थी | कहा कि वह जल्द ही वापस आएंगी। लेकिन उसके बाद से वह कभी वापस नहीं लौटीं। जब उससे ससुराल लौटने के लिए कहा जाता है तो वह अजीब डिमांड करती है। उसका कहना है कि उसे ससुराल में शराब और मांस मिलेगा, तभी वह वापस लौटेगी। पुलिस ने चिराग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

 

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews