गुरुवार को झुंझुनूं के पचेरी कलां के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे को भूख लगने पर स्कूल समय में बाहर कुरकुरे लाने चला गया वापस आने पर स्कूल के प्रिंसिपल प्रकाशचंद्र ने बच्चे पर थप्पड़ और मुक्के बरसाए | इसके बाद भी बच्चे को मुर्गा बना क्र थप्पड़ व मुक्के मारे जिससे बच्चे के कान से खून बहने लगा। एक अध्यापक ने खून साफ कर उसे वापस क्लास में बैठा दिया। उसके पिता को सुचना मिलने पर वे उसे लेने गये | प्रिंसिपल से बात करने पर प्रिंसिपल उन्हें भी बुरा-भला कहा | इसके बाद बच्चे को नारनौल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
प्रिंसिपल प्रकाशचंद्र का अलग तर्क है। उन्होंने बताया की – यह बच्चा रोजाना स्कूल समय में दीवार कूद कर भाग जाता था। आज दीवार कूदते समय गिर गया। इससे उसे चोट लगी और खून निकल आया। मैंने बच्चों को नहीं मारा। बताया जा रहा है की इसी प्रिंसिपल के खिलाफ 7 अक्टूबर 2022 में भी एक मामला दर्ज हुआ था जिसमे आरोप थे कि इन्होंने एक बच्चे का सिर फोड़ दिया। बाद में क्रॉस केस होने पर समझौता कर लिया गया था