चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा थाना इलाके में बागुंड के पास बाइक पर अनगढ़ बावजी प्रसादी में खाना खाने जा रहे 2 भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाइक पर जाते दौरान सामने से आए पत्थरों से भरे ट्रेक्टर ट्रोली के अचानक पलट जाने से एक भाई की पत्थरों के निचे दबने से वहीं दुसरे की बाइक से गिरने से मौत हो गई |
जानकारी के अनुसार कूथना निवासी चचेरे भाई लोकेश (22) पुत्र रामलाल जाट और प्रकाश (25) पुत्र शंकर जाट दोनों बाइक पर सवार होकर अनगढ़ बावजी जा रहे थे। दोनों वहां प्रसादी का खाना खाने जा रहे थे इसी दौरान बागुंड के पास मेन रोड से सर्विस लेन की कट पर सामने से आती पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। इससे ट्रॉली में भरे पत्थर लोकेश पर जा गिरे और वो पत्थरों के नीचे दब गया। लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रकाश बाइक से गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रकाश को सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया वही पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिये।