साऊथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार थलापति विजय फिल्म की शूटिंग के लिए केरल पहुचे | 14 साल बाद केरल जाने पर फेंस ने उनकी कार को घेर लिया | विजय थलपती अपनी आने वाली फिल्म GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम) के शूटिंग के लिए केरल पहुचे थे | बता दें की इनकी फिल्म Leo को लोगों ने बहुत प्यार दिया और फिल्म सुपरहिट हुई | फेंस उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते है |
सोमवार को विजय का तिरुवनंतपुरम में स्वागत किया गया | फेंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे इस वजह से हालत ये हो गयी की उनकी एअरपोर्ट से होटल ले जाना मुश्किल हो गया | हजारों फेंस की भीड़ ने एक्टर विजय की कार को चारो और से घेर लिया कई फेंस तो उनकी कार के बोनट पर भी चढ़ गये | इस पूरी घटना में थलापति विजय की कार के शीशे टूट गए हैं और कार पर कई जगहों पर डेंट भी दिखाई दिए। गनीमत है की उनको किसी प्रकार की चोट नही आई |