राजस्थान के दौसा के लोटवाडा गाँव में शराबी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करदी फिर खुद जहर खाकर किया सुसाइड | पूछताछ में सामने आया है की जयप्रकाश गुर्जर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था | दोनों के बीच अक्सर झगडे होते रहते थे | जयप्रकाश शराब पीता था और घर खर्च अनीता एक भेंस पालकर चलाती थी | कुछ दिन पहले जयप्रकाश ने भेंस को 30 हजार रूपये में बेच दिया | आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई इसके बाद जयप्रकाश ने कुल्हाड़ी से पत्नी को मार डाला | घर में महिला का देवर चैन सिंह, उसकी पत्नी, बुजुर्ग मां और 4 बच्चे थे |
मंगलवार सुबह चैन सिंह नमक व्यक्ति ने पुलिस को फ़ोन करके बताया की बड़े भाई जयप्रकाश गुर्जर ने अपनी पत्नी अनीता को मार डाला है | मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोटवाडा गाँव में जयप्रकाश के घर में चौक में चारपाई पर अनीता देवी का शव मिला उसकी गर्दन और छाती पर कुल्हाड़ी से वार किये जाने के निशान थे |
जब पुलिस ने जयप्रकाश के मोबाइल की डिटेल्स निकली तो घर के नजदीक ही बाणगंगा नही के इलाके में रेल पुल के पास उसकी लोकेशन मिली |पुलिस टीम ने वहां जाकर सर्च किया तो नदी एरिया में जयप्रकाश मृत पाया गया | प्रथम द्रष्टया तो ये जहर पीकर सुसाइड का मामला लग रहा है शव को जिला अस्पताल दौसा की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है | सूत्रों के अनुसार चैन सिंह जयपुर रहता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर लोटवाडा आया था उसी ने पुलिस को सुचना दी थी |