Home News पिता की हत्या कर अपने ही घर में दफनाया शव

पिता की हत्या कर अपने ही घर में दफनाया शव

भाइयों द्वारा पूछने पर बताया झगडा कर रहे थे इसलिए मार दिया

by marmikdhara
0 comment

एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता से कहासुनी से नाराज होकर उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को अपने ही घर में  दफना दिया | मामला डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के बलवाड़ा सामीतेड फला गांव का है।

जानकारी के अनुसार मृतक राजेंग का पुत्र प्रकाश शुक्रवार को अपनी मां रतनदेवी को लेकर घर पर आया था | काफी तलाश करने व रिश्तेदारों आदि से पता करने के बाद रतनदेवी ने अपने बेटे चुन्नीलाल से पिता के बारे में पूछा | इसके बाद रतनदेवी ने अपने दो अन्य बेटे पप्पु व दिनेश को घर पर बुलाया तब चुन्नीलाल ने कहा कि उसका पिता राजेंग के साथ झगड़ा हो गया था, इससे क्रोध में आकर उसने पिता की हत्या कर दी। आरोपी चुन्नीलाल ने पुलिस को बताया कि पिता के शव को घर के अन्दर ही दफना दिया है।इसके बाद बताई जगह से मिट्टी हटाई गई। गड्ढे में राजेंग का शव मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

परिवार वालों ने इसकी सुचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने चुन्नीलाल को मौके पर पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। झगड़े की असली वजह का पता नहीं चल सका है।

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews