शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जैसलमेर के रामगढ़ कस्बे के पास आसुतार सडक़ मार्ग पर स्थित 166वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल परिसर के सामने लंगतला से बिजलीघर जा रही 10 इंची गैस लाइन के पास खुदाई कर रही जेसीबी के कारण गैस लाईन में रिसाव हो गया। गैस रिसाव होते ही जेसीबी चालक जेसीबी को वहीं पर छोडकऱ भाग गया। कंट्रोल रूम में सुचना देने के बाद मकल की गाडिय़ां तथा एम्बुलेंस के साथ गैस रिसाव को नियंत्रित करने वाले प्रशिक्षित कर्मी मौके पर पहुंचे | दस मिनट में ही लीकेज को ठीक कर दिया
गैस लाइन लीक होने से हडक़म्प मच गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई | गैस लीकेज की खबर रामगढ़ में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें मॉक ड्रिल का पता चला तो सभी ने राहत की सांस ली |
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in