Home Government Jobs RAS-2021 के लिए आज से आवेदन प्रारंभ:

RAS-2021 के लिए आज से आवेदन प्रारंभ:

by marmikdhara
0 comment

RAS-2021 के लिए आज से आवेदन प्रारंभ:
अजमेर,  राज्य सेवा के 363 और अधीनस्थ सेवाओं के 625 पद कुल पद 988 जिसमें अंतिम तिथि 2 सितंबर राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (RAS) प्रतियोगी परीक्षा 2021 के ऑनलाइन आवेदन आज से कर सकते हैं । आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर है। कुल 988 पदों में 363 राज्य सेवा की और 625 पर अधीनस्थ सेवाओं के हैं। आयोग ने आवेदन की तिथि 4 अगस्त से 2 सितंबर तक तय की है।

पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है...

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 76 पद
* राजस्थान पुलिस सेवा के 77 पद
*राजस्थान लेखा सेवा के 32 पद
* राजस्थान सहकारी सेवा के 33 पद
* राजस्थान नियोजन सेवा के 7 पद
* राजस्थान कारागार सेवा के 9 पद
* राजस्थान उद्योग सेवा के 4 पद
* राजस्थान राज्य बीमा सेवा के 4 पद
* राजस्थान वाणिज्यिक सेवा के 38 पद
* राजस्थान खाद्य एवं नागरिक परिषद सेवा के 6 पद
* राजस्थान पर्यटन सेवा के 4 पद
* राजस्थान परिवहन सेवा के 7 पद
* ग्रामीण सेवा के 21 पद
* राजस्थान राज्य बीमा सेवा के 3 पद
* राजस्थान बाल विकास सेवा के 8 पद
* राजस्थान श्रम कल्याण का पद 1पद
* राजस्थान कृषि विपणन अधिकारी के 37 पद

योग्यता 

इन सेवाओं में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

आयु सीमा

आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवश्यक तिथियां

* आवेदन शुरू करने की तिथि 4 अगस्त
* आवेदन की अंतिम तिथि-2 सितंबर

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का चयन प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

* सामान्य/अन्य राज्य ₹350
* OBC/BC/EWS-₹250
* SC/ST-₹100

आवेदन इस प्रकार करे

इन पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी 4 अगस्त से 2 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

EWS अभ्यर्थी पहली बार शामिल होंगे –
इस सेवा में आयोग द्वारा विज्ञापन में ईडब्ल्यूएस (इकोनामिक वीकर सेक्शन )अभ्यर्थियों के लिए प्रथम बार आरक्षण सेवा लागू की गई है नियमानुसार अभ्यर्थियों की आयु सीमा में और शुल्क में छूट दी जाएगी इनके पदों का विवरण भी अलग से अलग कॉलम में जारी किया जाएगा ।

अंक भार 200

आर एस प्री 2021 का प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का होगा 200 अंक के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थी को कुल 3 घंटे का समय मिलेगा ।आयोग द्वारा जारी परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम में यह जानकारी दी गई है। प्रारंभिक परीक्षा में एक ही प्रश्न पत्र होगा सवाल वस्तुनिष्ठ होंगे परीक्षा का उद्देश्य स्क्रीनिंग परीक्षण करना है।

 

   विकास शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews