Home News दिल्ली में दलित बच्ची से रेप और हत्या के मामले में राहुल गांधी मिले पीड़ित परिवार से-

दिल्ली में दलित बच्ची से रेप और हत्या के मामले में राहुल गांधी मिले पीड़ित परिवार से-

by marmikdhara
0 comment

दिल्ली में 9 साल की दलित बच्ची से रेप और हत्या के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि पीड़ित परिवार इंसाफ चाहता है, उन्हें और कुछ नहीं चाहिए। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके साथ न्याय नहीं हो रहा, इसलिए उन्हें मदद की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि इंसाफ मिलने तक हम उनके साथ खड़े रहेंगे।

उधर स्थानीय लोग इस घटना के विरोध में रविवार रात से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मामला दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव का है। जहां शमशान के वाटर कूलर से पानी लेने गई 9 साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में शमशान का पुजारी राधेश्याम समेत चार लोग आरोपी हैं। बच्चे की मां का कहना है कि आरोपियों ने उनकी मर्जी के बिना ही बच्ची का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

आरोपियों ने बच्ची के परिवार को किया गुमराह-

पुजारी और उसके कुछ साथियों ने ही बच्ची के घरवालों को बुलाकर कहा था कि वाटर कूलर से पानी भरते वक्त करंट लगने से बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने बच्ची की मां से कहा कि पुलिस को नहीं बताये, नहीं तो बच्ची का पोस्टमार्टम होगा और उसके अंग निकाल दिए जाएंगे। ऐसा कहकर आरोपियों ने आनन-फानन में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मिलेंगे पीड़ित परिवार से-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि वे पीड़ित परिवार से मिलेंगे और इंसाफ दिलवाने में उनकी मदद करेंगे। उधर भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि उनका संगठन बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए हो रहे प्रदर्शन में शामिल होगा।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)  www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews