Home News सरकारी क्वार्टर में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

सरकारी क्वार्टर में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

भीलवाडा के गुलाबपुरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी राम केदार मीणा ने सरकारी क्वार्टर में आत्महत्या कर ली है |

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान के अलवर के रहने वाले राम केदार मीणा भीलवाडा के गुलाबपुरा थाने में पुलिसकर्मी के तौर पर तैनात थे | सूत्रों के अनुसार आत्महत्या का  कारण पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा है | फ़िलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जाँच की जा रही है |

बताया जा रहा है की राम केदार के पास फोर्स का जिम्मा था | मृतक राम केदार रात को ड्यूटी करने के बाद थाना परिसर में ही स्थित पुलिस क्वार्टर में गया था | सोमवार सुबह ड्यूटी पर वापस आना था पर वह नही आया तो सुबह एक मामले को लेकर जाप्ते की आवश्यकता के चलते हेड कॉन्स्टेबल राम केदार को कॉल किया गया पर राम केदार ने फ़ोन नही उठाया इसके बाद तीन से चार बार ओत फ़ोन किया गया पर जवाब न मिलने पर साथी कॉन्स्टेबल उसे बुलाने गया और आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो साथी कॉन्स्टेबल द्वारा खिड़की से देखने पर हेड कॉन्स्टेबल राम केदार पंखे पर लटका हुआ पाया गया | मौके से सुसाइड का कोई नोट नहीं मिला है।

सूत्रों के अनुसार मृतक राम केदार मीणा ने करीब रात 10:19 बजे मोबाइल पर किसी से वॉट्सऐप कॉल पर बात की थी। हालाँकि ये नंबर किसका था और क्या बात हुई थी इसकी जानकारी नही मिली है इसकी जांच चल रही है |

मृतक राम केदार मीणा अलवर निवासी है।मृतक हेड कॉन्स्टेबल राम केदार मीणा की पत्नी और बच्चे बांदीकुई (दौसा) में रहते हैं। पुलिस द्वारा परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है | परिजनों के गुलाबपुरा पहुँचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा |

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews