राजस्थान के झालावाड़ जिले के पगारिया थाना क्षेत्र के विनायका गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमे विवाद के चलते डंपर चालक ने बाइक सवार पांच लोगों को कुचल दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में देर रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों को बीच—बचाव के लिए आगे आना पड़ा इस पर एक पक्ष के लोग शिकायत दर्ज करवाने के लिए बाइक पर सवार होकर पगारिया थाना जा रहे थे। तभी थाने पहुंचने से ठीक पहले डंपर से बाइक सवार युवकों को कुचल दिया गया । इस हादसे में पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद गांव में हालात तनाव पूर्ण बने हुए है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।