73
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
शनिवार रात करीब 12 बजे पाली के गुंदोज के निकट हाईवे पर अचानक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में गुजरात के कांडला से पेटकोक भरकर जोधपुर जिले में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में सप्लाई देने के लिए रवाना हुआ ट्रोला असंतुलित होकर पलट गया |
हादसे में केबिन में दबने से नागौर जिला निवासी 30 साल के ड्राइवर कैलाश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और ट्रक मालिक रविवार सुबह मौके पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली। मृतक की बॉडी को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया |