Home News मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी ने दिया विवादित बयान।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी ने दिया विवादित बयान।

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर विवादित बयान दिया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी ने कहा कि मैं तालिबान को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि तालिबान ने पूरी दुनिया को सबसे ज्यादा मजबूत सेनाओं को शिकस्त दी है। इन नौजवानों ने काबुल की जमीन को चूमा अल्लाह को शुक्रिया कहा।

प्रवक्ता ने शायद अफगानी लड़ाकों के हाथ में बंदूक को नहीं देखा।

निरंतर इंटरनेशनल लेवल पर जो फोटो आ रही हैं। उन पर राष्ट्रपति भवन पर बंदूकों के साथ कब्जा कर रखा है। उन फोटो की अनदेखी करते हुए नोमानी ने कहा एक बार फिर यह तारीख रकम हुई है। एक निहत्थी कोम में सबसे मजबूत फौजी को शिकस्त दी। काबुल के महल में वे दाखिल हुए। उनके दाखिल होने का अंदाज पूरी दुनिया ने देखा। उनमें कोई घमंड नहीं था। उनके बड़े बोल नहीं थे। शायद नोमानी ने लाखों भागते हुए लोगों को नहीं देखा जिसके कारण वह ऐसे बोल बोल रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने भी दिया विवादित बयान।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीक उर रहमान बर्क ने भी तालिबान के समर्थन में बयान दिया है। वर्क ने कहा है कि तालिबानी अपने देश की आजादी के लिए लड़ रहे हैं और अफगान लोग उनके नेतृत्व में आजादी चाहते हैं। जब भारत, ब्रिटिश शासन के अधीन था तब हमारे देश में आजादी के लिए जंग लड़ी। अब तालिबान अपने देश को आजाद करना और चलाना चाहता है।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews