इन दिनों में यदि आप अपना कोई छोटा बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। तो आप कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोल सकते हैं और एक अच्छी खासी मोटी कमाई कर सकते हैं। (CSC) देश के सभी राज्यों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर काम करते हैं।
1:- क्या है CSC:-
डिजिटल सेवा को चलाने वाला केंद्र कॉमन सर्विस सेंटर कहलाता है। जिस में मुख्य रूप से कृषि, स्वास्थ्य, मनोरंजन, शिक्षा, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के साथ-साथ कई सारी योजनाएं भी शामिल है।
2:- CSC पर क्या काम होते हैं:-
CSCके जरिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आइटीआर फाइलिंग,नल-बिजली का बिल, भुगतान, एडमिट कार्ड, पेंशन, अप्लाई आवेदन ,फॉर्म और सरकारी योजनाओं के काम आप कर सकते हैं।
3:-कमाई कैसे होगी:-
CSC संचालकों को हर बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर सरकार 11रुपए देती है इसके अलावा रेल बस हवाई जहाज के टिकट भी बुक कराए जा सकते हैं। इसके लिए भी CSC संचालक 10रुपए से 20रुपए तक का चार्ज लेते हैं। बिलों के भुगतान और सरकारी योजना में रजिस्ट्रेशन जैसे कई काम CSC के द्वारा ही होते हैं।
CSC कैसे खोल सकते हैं:-
1:- नहीं रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.CSC.gov.in पर जाएं।
2:- नीचे की तरफ CSC VLE रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
3:- इसके बाद अगले पेज पर आपको अप्लाई में जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
4:- यहां सर्टिफिकेट नंबर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर क्लिक करना होगा।
5:- इसके बाद अगले पेज पर आपको अपना नाम आधार कार्ड की संख्या नंबर प्रमाणीकरण प्रकार और साथ ही कैप्चा कोड दिया होता है जिसे वहां भरना होता है।
6:- यहां आपको कियोस्क, व्यक्तिगत, आवासीय, बैंकिंग दस्तावेज और वहां मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर जानकारी भी देनी होगी।
प्रोसेस पूरी होने के बाद आपके रजिस्टर ईमेल आईडी पर एक मेल आता है जिसमें आप के पंजीकरण की पुष्टि हो जाती है। अब आपका कॉमन सर्विस सेंटर खोल दिया जाता है।
4: – कौन खोल सकता है:-
CSC खोलने के लिए आपके पास पैन कार्ड होना, चाहिए उम्र 18 साल से अधिक, दसवीं पास, आपको कंप्यूटर चलाना आना चाहिए, कम से कम दो कंप्यूटर होने चाहिए। 100 से 200 वर्ग मीटर का एरिया होना चाहिए।आपके पास एक प्रिंटर और अच्छे इंटरनेट कनेक्शन की भी आवश्यकता है। एक स्कैनर और वेबकैम की आवश्यकता भी होगी।
TES प्रमाण पत्र की आवश्यकता:-
CSC खोलने के लिए CSE ID की जरूरत होती है जिसको प्राप्त करने के लिए आपको टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (TEC) से प्रमाण पत्र प्राप्त करना है इसकी फीस है। 1479 रुपए फिर आपको WWW. CSC entrepreneur.in पर जाकर एक टेस्ट पास करना होगा।
विकास शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)