Home Uncategorized MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, एमपी के सभी शहरों में शनिवार- रविवार को लॉकडाउन-

MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, एमपी के सभी शहरों में शनिवार- रविवार को लॉकडाउन-

by marmikdhara
0 comment

कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया। मध्य प्रदेश के अब सभी शहरों में शनिवार और रविवार को 2 दिन का लॉकडाउन रहेगा। गुरुवार को इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की। सीएम ने कहा कि यह लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। सरकार का यह फैसला मध्य प्रदेश के सभी बड़े छोटे शहरों पर लागू होगा। अब तक यहां 13 शहरों में 1 दिन का संडे का लॉकडाउन लागू था।
CM द्वारा एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। लेकिन बुधवार को पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4324 कोरोना मरीज मिलने के बाद सरकार ने शनिवार- रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की। घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी मंशा लॉकडाउन कि नहीं रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को आपातकालीन बैठक में चर्चा के बाद यह फैसला लिया‌। बैठक में यह भी तय किया गया है कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति लेकर कलेक्टर शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन का आदेश जारी कर सकते हैं। प्रदेश के अत्यधिक संक्रमित शहरी क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे, और कंटेंटमेंट एरिया में 7 से 10 दिन तक का लॉकडाउन लगाया जा सकेगा।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के रायपुर में 10 दिन का टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 10310 नए केस मिले हैं। और 53 लोगों की मौत हुई है। गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कंप्लीट लॉकडाउन लगा दिया गया है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews