मुंबई के सबअर्बन इलाके अंधेरी वेस्ट में 55 साल की एक महिला और उसकी बेटी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाली महिला और उसकी बेटी फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी है। घटना सोमवार दोपहर की है और बुधवार को इस बारे में मुंबई पुलिस ने आधिकारिक जानकारी दी। पुलिस ऑफिसर्स ने बताया कि मां का नाम अस्मिता और बेटी का नाम श्रृष्टि है। दोनों हिंदी फिल्ममेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी थी। जिन्होंने फिल्म ‘फरार’, ‘रोमी द हीरो’ और ‘आज की औरत’ जैसी फिल्में निर्देशित की है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि अस्मिता और श्रृष्टि अंधेरी वेस्ट के डी एन नगर में रहती थी। सोमवार दोपहर उन्होंने अपने अपार्टमेंट में ही खुद को आग लगा ली। घटना के बारे में तब पता चला जब पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया। घटना के तुरंत बाद मां – बेटी को कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही मां को मृत घोषित कर दिया गया। और 70 फ़ीसदी तक झुलसी बेटी ने अगले दिन एरोली नेशनल बर्न सेंटर में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अस्मिता लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। इसी से परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी की। वही श्रृष्टि अपनी मां की बीमारी का ट्रामा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उन्होंने खुद भी खुदकुशी कर ली। डी एन नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर भरत गायकवाड ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने दो अलग-अलग एक्सीडेंटल डेथ केस रजिस्टर्ड कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)