55
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली छात्रा ने कोटा में सुसाइड कर लिया | वह कुछ दिन पहले ही पीजी में आकर ठहरी थी। घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र की है | बताया जा रहा है की सौम्या पिछले साल कोटा आई थी। उसने करीब बीस दिन पहले महावीर नगर प्रथम में पीजी किराए पर लिया था।
छात्रा दो दिन से किसी का फ़ोन अटैंड नहीं कर रही थी | उसके दोस्तों द्वारा फ़ोन करने पर जवाब न देने पर दोस्त उसके कमरे पर गये पर दरवाजा अंदर से बंद था | दोस्त ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
सुसाइड के कारण का पता नही चल पाया है | पुलिस पुरे मामले की कर रही है | पिछले तीन दिन में यह दूसरा सुसाइड का केस है |
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in