67
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 अप्रेल तक के लिए ED की रिमांड में भेज दिया है। गुरुवार को केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया गया वहां सुनवाई के बाद अदालत ने सीएम केजरीवाल को 1 अप्रैल तक ED की रिमांड में पर भेज दिया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री की पेशी को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता किए थे। कई जगहों पर पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल से डिजिटल डेटा लिया जाना है। वह डेटा के डिवाइस का पासवर्ड नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सात दिन की कस्टडी और दी जाए।